• Wed. Feb 4th, 2026

अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी दो बीघा जमीन, होटल नहीं बल्कि करेंगे यह खास काम

Report By : ICN Network

अयोध्या: बॉलीवुड के मेगास्टार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रामनगरी अयोध्या में दो बीघा जमीन खरीदी है। यह बेशकीमती जमीन राम मंदिर से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित है। हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर यह जमीन 86 लाख रुपये में खरीदी गई, जिसकी रजिस्ट्री 31 जनवरी 2025 को सदर सब-रजिस्टार ऑफिस में पूरी हुई।

मुंबई के डेवलपर से खरीदी गई जमीन

इस जमीन की खरीद मुंबई स्थित डेवलपर ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप’ से की गई है। यह संपत्ति अयोध्या के तिहुरा माझा क्षेत्र में स्थित है, जो राम मंदिर से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, अमिताभ बच्चन इस भूमि पर अपने पिता के नाम पर ‘हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट’ का निर्माण करवाने की योजना बना रहे हैं।

पहले भी आई थी जमीन खरीदने की खबरें

इससे पहले भी अयोध्या में अमिताभ बच्चन द्वारा जमीन खरीदने की चर्चा थी, लेकिन अब इसकी आधिकारिक रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है।

अमिताभ बच्चन ने 9 फरवरी को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए थे। उस समय उन्होंने कहा था कि अब उनका अयोध्या आना-जाना लगा रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप अयोध्या में एक बड़ी आवासीय कॉलोनी विकसित कर रहा है, और अमिताभ बच्चन द्वारा यहां जमीन खरीदने के बाद तिहुरा माझा क्षेत्र में प्रॉपर्टी की कीमतों के और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)