• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सोसाइटी में रविवार को फ्लैट से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया

कोतवाली सेक्टर-113 की सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में रविवार को फ्लैट से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। रविवार शाम तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। ड्राइंग रूम के सोफे से बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। दो-तीन दिन पहले माैत की आशंका जाहिर की जा रही है।

कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राजीव अरोड़ा(65) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सेक्टर-50 के थे। सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में किराये के फ्लैट में अकेले रह रहे थे। पत्नी से कई वर्ष पहले उनका अलगाव हो चुका था। अमेरिका में रह रहे बेटे को घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में फ्लैट के भीतर तोडफोड़, संघर्ष या जबरन प्रवेश के संकेत नहीं मिले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजीव शेयर बाजार से जुड़े थे। निवेश में भारी नुकसान से वह तनाव में थे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )