• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सोमवार को छापा मारकर करीब चार लाख के गैर-अनुपालक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जब्त किए

सेक्टर-63 में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के डिस्ट्रीब्यूटर पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने सोमवार को छापा मारकर करीब चार लाख के गैर-अनुपालक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जब्त किए। कंपनी के पास इन उत्पादों के भंडारण और बिक्री के लिए आवश्यक पंजीकरण नहीं मिला। मामले में कार्रवाई शुरू की जा रही है

सेक्टर-63 के ई-76 स्थित एम/एस टेक्नो म्यूजिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में अभियान चला। इस दौरान ब्लूटूथ कनेक्टिविटी युक्त इलेक्ट्रिक एवं अकॉस्टिक कॉम्बो एम्प्लीफायर बड़ी संख्या में मिले। कार्रवाई बीआईएस नोएडा शाखा कार्यालय के प्रमुख कौशिक दत्ता के निर्देशन में हुई व अभियान का नेतृत्व उप निदेशक किशोर मंडल ने किया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )