• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

अनिल कपूर बोले जल्द ही कपूर फैमली में बजेगी शहनाई,अर्जुन कपूर बन सकते है दुल्हा

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 स्ट्रीम हो चुका है। इस सीजन को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। शो की शुरुआत से पहले अनिल ने बहुत सारी पर्सनल बातें की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली में सबसे फैशनेबल सदस्य वो खुद हैं। वहीं उनके परिवार की सबसे ऑर्गेनाइज्ड मेंबर रिया कपूर हैं। रिया अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं।

बातचीत में अनिल कपूर से पूछा गया कि कपूर खानदान में अगली शादी किसकी होगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा ‘होपफुली अर्जुन की’। ये सुनने के बाद लोगों का मानना है कि अब जल्द ही अर्जुन कपूर के शादी की शहनाई बज सकती है।

अनिल कपूर ने कहा कि बोनी कपूर सबसे लेट आने वाले मेंबर हैं। इसी बातचीत में उनसे पूछा गया कि कपूर खानदान में अगली शादी किसकी होगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा ‘होपफुली अर्जुन की’। ये सुनने के बाद लोगों का मानना है कि अब जल्द ही अर्जुन कपूर के शादी की शहनाई बज सकती है।

आपको बता दें, बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन बाद में मलाइका के मैनेजर ने इस खबर का खंडन करके इसे अफवाह करार दिया था।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)