• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा में एप्पल की आईफोन निर्माण इकाई जल्द शुरू होगी

Report By : ICN Network

उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा में एप्पल की आईफोन निर्माण यूनिट स्थापित करने के लिए 300 एकड़ भूमि प्रदान करने जा रही है। यह कदम प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। इस परियोजना के तहत एप्पल और उसकी साझेदार कंपनियों ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) से भूमि की मांग की है। प्रस्ताव के अनुसार लगभग 23 एकड़ क्षेत्र में करीब 2,800 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 10,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन और भारत की एचसीएल ग्रुप मिलकर जेवर एयरपोर्ट के निकट 30 एकड़ भूमि पर एक सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग यूनिट स्थापित करने जा रही हैं। इस परियोजना में लगभग 310 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 1,780 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह राशि विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने में उपयोग की जाएगी।

सरकार के इन प्रयासों का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीकी उत्पादन का केंद्र बनाना है, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)