• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: एप्लाइड एआई, एमएल और निर्णय विज्ञान कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरू

आईआईटी दिल्ली के सतत शिक्षा कार्यक्रम (सीईपी) के तहत एप्लाइड एआई, मशीन लर्निंग (एमएल) और निर्णय विज्ञान डिसीजन साइंस कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कार्यक्रम के छठे बैच के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर तक https://ceppay.iitd.ac.in/ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यह आठ माह का कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। इसका उद्देश्य पेशेवरों और छात्रों को एआई, एमएल, जनरेटिव एआई, एजेंटिक एआई और निर्णय विज्ञान के क्षेत्र में उन्नत कौशल प्रदान करना है। आईआईटी दिल्ली के प्राध्यापक और उद्योग विशेषज्ञ कार्यक्रम के तहत लाइव ऑनलाइन सत्र संचालित करेंगे। कार्यक्रम के लिए स्नातक एवं डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो एआई और डाटा-आधारित निर्णय प्रणालियों में विशेषज्ञता हासिल कर अपने ॉकॅरिअर को नई दिशा देना चाहते हैं।

इस कार्यक्रम के तहत एआई तकनीकों के साथ-साथ डाटा आधारित रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता विकसित की जाएगी। वास्तविक समस्याओं पर आधारित परियोजनाओं और व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर भी मिलेगा। जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को आईआईटी दिल्ली के सीईपी की ओर से ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )