• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

असम प्रशासन ने राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोका ?

ByIcndesk

Jan 22, 2024

Report By : Ankit Srivastav (ICN Network)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम के नगांव जिले में है। ये असम के वैष्णव संत शंकरदेव का जन्मस्थान भी है। आज सोमवार को राहुल गांधी के वैष्णव संत शंकरदेव के जन्मस्थान बर्दोवा थान जाने का कार्यक्रम था। लेकिन इस बीच राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पहले इजाजत दी गई थी लेकिन अब उन्हें मंदिर जाने से रोका जा रहा है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने ये भी दावा किया है कि मैं यहां हूं और सिर्फ हाथ जोड़ने के लिए जाना चाहता हूं।

पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से हुई बहस
इस दौरान उन्होंने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा कि लगता है आज सिर्फ एक आदमी को मंदिर जाने की इजाजत है। मंदिर जाने के लिए निकले राहुल गांधी की पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से बहस भी हुई। आधिकारियों ने राहुल गांधी से कहा कि हम आपको शाम 3 बजे के बाद जाने दे सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों की ओर से राहुल गांधी को ये कहा गया है कि हमारे पास ऑर्डर्स हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने यह पूछा कि मैंने क्या गलती की है जो मैं मंदिर नहीं जा सकता? उन्होंने कहा कि मेरे पास जाने की परमिशन है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुझे मत रोको। अधिकारियों के रोकने पर बार-बार यह सवाल दोहराया कि मेरी गलती तो बताओ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन ने राहुल गांधी को बोर्दोवा थान जाने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद विरोध में राहुल गांधी विरोध में उसी जगह बैठ गए जहां प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका था।

By Icndesk