• Mon. Sep 14th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: बीएससी छात्र के साथ मारपीट

सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के गेट पर कार में बैठे बीएससी के छात्र को बाहर निकालकर तीन युवकों ने मारपीट की। लहूलुहान करने के बाद आरोपियों ने छात्र को बेहोशी की हालत में अस्पताल के बाहर फेंक दिया। छात्र का इलाज चल रहा है। मामले में कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

रोहिणी दिल्ली निवासी हन्नी माथुर ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एमिटी विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। मंगलवार को हन्नी अपने दोस्त मनीत चोपड़ा के साथ विश्वविद्यालय के गेट नंबर पांच के पास अपनी कार में बैठा था। इसी दौरान पूर्व के परिचित आर्यन मावी, विषेष तीरण और कृष तंवर आए। मामूली कहासुनी होने पर तीनों ने हन्नी को गाड़ी से बाहर निकाला और मारपीट करते हुए अपनी गाड़ी में डाल लिया।रास्ते में तीनों ने मिलकर हन्नी की जमकर पिटाई की। अस्थमा का मरीज होने के कारण जब हन्नी की सांस फूलने लगी तो आरोपियों ने उसे एक अस्पताल के बाहर फेंक दिया और भाग निकले

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )