• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सोमवार को श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन में पाकिस्तान का कनेक्शन आने के बाद एटीएस भी सक्रिय

शहर में सोमवार को श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन में पाकिस्तान का कनेक्शन आने के बाद एटीएस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस की जांच में दो एक्स एकाउंट जिनको पाकिस्तान से चलाए जाने की बात सामने आई है उनका पूरा ब्यौरा खंगाला जा रहा है। एक्स की शुरुआती रिपोर्ट आने के बाद यह भी देखा जा रहा है कि इन दोनों एकाउंट की पहले की और क्या गतिविधियां रही है। दूसरी तरफ कमिश्नरेट पुलिस रुपेश राय व उसकी साथी मनीषा चौधरी, आकृति, सृष्टि की भूमिका की जांच कर रही है। आरोप है कि यह पढ़े-लिखे होने के बाद भी कर्मियों को प्रदर्शन करने और हिंसा करने के लिए भड़का रहे थे। इस आधार पर पुलिस इनके अर्बन नक्सल से जुड़े होने की आशंका जता रही है।

पुलिस अब तक इस पूरे हंगामें में तीनों जोन से 1100 लोगों को जेल भेज चुकी है। इनमें से 70 ऐसे हैं जो उपद्रव करते हुए पाए गए हैं, जबकि शेष आरोपित हिंसा के दौरान मौके से पकड़े गए। इनका शांति भंग में चालान किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों से जांच कर रही है कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों की हिंसा के दौरान क्या भूमिका रही। हिंसा भड़काने, तोडफोड़ व आगजनी करने के साक्ष्य मिलने पर आरोपितों को मुख्य मामलों में शामिल किया जा रहा है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )