• Sun. Feb 1st, 2026

ग्रेनो: प्राधिकरण ने 25 सोसाइटी पर लगाया जुर्माना

बिना शोधित किए ही सीवर नालों में बहा रहीं 25 सोसाइटियों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। ऐसी 25 सोसाइटी पर निरीक्षण में एसटीपी नहीं सुचारू मिलने पर पांच-पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।सीईओ एनजी रवि कुमार को इन सोसाइटी की शिकायतें मिल रही थीं।

इसके बाद निरीक्षण कर जांच कराई गई। सीवर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया तो 25 सोसाइटियों में एसटीपी अक्रियाशील मिले। सोसाइटी प्रबंधन द्वारा झूठी रिपोर्ट दी गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रत्येक सोसाइटी पर 5 – 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें से तीन ने जुर्माना राशि जमा कर दिया है। सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण क्षेत्र की सभी सोसाइटी के निरीक्षण के लिए भी निर्देश दिए हैं

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )