• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा : प्राधिकरण ने सशर्त अधिभोग प्रमाणपत्र जारी किया, 1590 फ्लैटों की होगी रजिस्ट्री

सेक्टर-150 में स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-2 में बनी ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों का रास्ता लंबे इंतजार के बाद खुल गया है। प्राधिकरण ने यहां पर दो ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं को सशर्त-अधिभोग प्रमाण पत्र (ओसी) जारी किया है। इन दोनों परियोजनाओं में 1590 फ्लैट हैं। इनके फ्लैट खरीदार लंबे समय से रजिस्ट्री के इंतजार में थे। अब आगे प्राधिकरण दोनों ही परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों की सूची बिल्डरों से लेगा। फिर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद यहां की अन्य परियोजनाओं में भी रजिस्ट्री का नंबर आएगा।



प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक टाटा यूरेका और गोदरेज पॉम रिट्रीट परियोजना को ओसी जारी किया है। इसमें टाटा यूरेका पार्क में 1160 वहीं गोदरेज में 430 फ्लैट हैं। दोनों परियोजनाओं के बिल्डरों ने प्राधिकरण का पूरा बकाया जमा किया है। प्राधिकरण ने जारी ओसी में 20 प्रतिशत फ्लैट बंधक बनाने की शर्त रखी है। यह शर्त पूरी होनी मुश्किल है। कारण बिल्डरों की तरफ से प्राधिकरण को यह बताया गया है दोनों परियोजनाओं में ज्यादातर फ्लैट बिक चुके हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अब तीन साल में बिल्डर को स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के ब्रोशर के हिसाब से खेल सुविधाओं का निर्माण करना होगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 20 प्रतिशत फ्लैट बंधक इसलिए रखे जाएंगे ताकि बिल्डर अपने हिस्से की खेल सुविधा तैयार कर सके। खेल सुविधाएं तैयार होते ही फ्लैट को बंधक से मुक्त कर दिया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )