• Tue. Jun 16th, 2026

ग्रेटर नोएडा: क्षेत्रवासियों ने प्राधिकरण से नई सड़क खोलने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की

ग्रेनो वेस्ट में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। इरोस सम्पूर्णम सोसाइटी के सामने बनी नई सड़क की लेन का निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक इसे आम लोगों के लिए नहीं खोला गया है। इससे आसपास की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ रहा है। लोग रोजाना जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़कों पर बैरिकेड लगा रखे हैं।

अगर लेन खोल दी जाए तो क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी, जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
वहीं, महागुण मंत्रा-2 के पास सड़क किनारे अवैध रूप से ठेले खड़े होते हैं। स्थानीय निवासी धीरज ने बताया कि शाम को सड़क का बड़ा हिस्सा ठेलों से घिर जाता है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। क्षेत्रवासियों ने प्राधिकरण से नई सड़क खोलने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )