• Wed. Feb 4th, 2026

नोएडा: महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

नोएडा। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरेट में अलग अलग स्थानों पर महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने स्कूल, कॉलेज, गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, बाजारों में जाकर महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र करते हुए उनसे वार्ता की। सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, उनके प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी। मौके पार मौजूद सभी महिलाओं /बच्चियों को महिला सुरक्षा टीम द्वारा मिशन शक्ति पंफ्लेट वितरित किए। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में बताया गया।

महिला सुरक्षा टीम ने महिलाओं को समझाया कि वह किसी प्रकार के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करें व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )