उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने चीनी मांझा की 37 चरखियां के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि आरोपी मोहम्मद रिहान (23) को पकड़ा गया और उसकी दुकान की तलाशी के दौरान चीनी मांझे की छह चरखियां बरामद की गईं। रिहान से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी दीपक (28) का पता लगाया। उसे गाजियाबाद के लोनी स्थित एक दुकान से गिरफ्तार कर किया गया। उसकी दुकान से प्रतिबंधित मांझे की 31 और चरखियां बरामद कर जब्त की गईं।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूछताछ के दौरान दीपक ने पुलिस को बताया कि उसने चीनी मांझा उत्तर प्रदेश के मुरादनगर स्थित एक आपूर्तिकर्ता से खरीदा था। पुलिस आपूर्तिकर्ता का पता लगाने का प्रयास कर रही है

