• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

BCCI टीम इंडिया को देगा 125 करोंड़ रुपए कैश, जय शाह ने X- पर पोस्ट कर दी जानकारी

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

BCCI टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपए कैश प्राइज देगा। बोर्ड के सचिव जय शाह ने रविवार को खुद इसका ऐलान किया। शाह ने सोशल मीडिया X पर लिखा- ‘मुझे यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त टैलेंट, समर्पण और खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस असाधारण उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देता हूं।

भारतीय टीम को एक दिन पहले वर्ल्ड चैंपियन बनने पर 20.36 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली है। ICC ने इस टूर्नामेंट से पहले इनामी राशि बढ़ने का ऐलान किया था। टीम ने एक दिन पहले यानी 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप जीता। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 17 साल बाद चैंपियन बनी है। इतना ही नहीं, भारत ने 11 साल के ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है। बारबाडोस के मैदान पर भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)