• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

15 मई से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए जा सकते हैं

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) पर बढ़ते घाटे का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते 15 मई से पहले पेट्रोल-डीजल के दाम 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए जा सकते हैं. वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर भी 40 से 50 रुपये तक महंगा हो सकता है.

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण तेल कंपनियों को हर महीने करीब 30,000 करोड़ रुपये का अंडर-रिकवरी नुकसान झेलना पड़ रहा है. ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं. हालांकि, वैश्विक तेल संकट के बावजूद भारत में अब तक पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतें लगभग स्थिर रखी गई हैं.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )