• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: दुकान दिलाने के नाम पर भूटानी इंफ्रा और प्रॉपर्टी डीलरों पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

गाजियाबाद के पनवाड़ी ने सेक्टर 90 स्थित भूटानी इंफ्रा से जुड़े पदाधिकारियों और प्रापर्टी डीलरों पर करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 142 थाने में भूटानी के सीइओ समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

दिल्ली गांधी नगर के होरीलाल गाजियाबाद में पान की दुकान चलाते हैं। अपनी जमा पूंजी से एक दुकान खरीदना चाहते थे। अपने दोस्त के माध्यम से उनकी मुलाकात प्रापर्टी डीलर आदित्य राज सक्सेना से हुई थी। उसने भूटानी के साइबरथम प्रोजेक्ट में एक व्यावसायिक दुकान दिलाने का भरोसा दिलाया। आदित्य सक्सेना ने शिवदत्त गौर शर्मा से मिलवाया और बताया कि वह ग्रेटर नोएडा स्थित साइबरथम प्रोजेक्ट में 272 वर्ग फीट की अपनी दुकान बेचना चाहते हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )