• Mon. May 4th, 2026

नोएडा: पेड़ से टकराई हाईटेंशन लाइन, आग लगने से सेक्टर-27 में जली कार

सेक्टर-27 में प्राधिकरण की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। जहां समय रहते कार्रवाई की गई होती तो हादसा नहीं होता। सोमवार सुबह सेक्टर-27 के डी-98 के बाहर खड़ी एक गाड़ी में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह आग 11 हजार केवीए बिजली लाइन से टकरा रहे खजूर के पेड़ के कारण लगी। डी-97 में स्थित यह पेड़ काफी लंबा हो चुका था और झुककर सीधे हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ रहा था।

इस संबंध में कई बार नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखकर और मौखिक रूप से अवगत कराया गया था कि पेड़ों की छंटाई कराई जाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मकानों को भी हो सकता था नुकसान 

सोमवार सुबह अचानक पेड़ और बिजली लाइन के संपर्क में आने से चिंगारी निकली और आग लग गई। देखते ही देखते आग नीचे खड़ी गाड़ियों तक पहुंच गई, जिससे एक गाड़ी बुरी तरह जल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )