• Thu. Feb 12th, 2026

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की बड़ा कार्रवाई 6 दरोगा, 15 हेड कांस्टेबल और 7 आरक्षी को किया लाइन हाजिर

ByIcndesk

Jan 8, 2024
Report By : Himanhu Garg (Noida UP)

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 दरोगा, 15 हेड कांस्टेबल और 7 आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी की जांच में पता चला है कि ये सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को ठीक तरीके से नहीं कर रहे थे। ड्यूटी के समय पर सभी पुलिसकर्मी गायब थे। जिसकी वजह से लक्ष्मी सिंह ने ये बड़ी कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रविवार की रात करीब 9:30 बजे से 11: 00 बजे तक कई स्थानों का दौरा किया। इस दौरान कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने यातायात पुलिस के डयूटी प्वाइंट का आक्समिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान लिंक स्टेडियम चौक, राय रेजिडेंसी, अट्टा चौक, एडोब चौक, सेक्टर-49, सेक्टर-100, सेक्टर-105 और 107 चौक आदि डयूटी प्वाइंट पर यातायात कर्मी उपस्थित नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 6 दरोगा, 15 हेड कांस्टेबल और 7 आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया है।

By Icndesk