• Sun. May 24th, 2026

बिग बी केबीसी की शूटिंग में व्यस्त सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर,16 वें सीजन में 9 से शाम 5 तक कर रहे है काम

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

अमिताभ बच्चन ने पिछले साल नम आंखों से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट से फैंस को गुडबाय कहा था। कईयों का मानना था कि यह अमिताभ का केबीसी पर लास्ट सीजन है। बिग बी ने शो के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है। अब पब्लिक डिमांड पर अमिताभ इस शो का 16 वां सीजन होस्ट करते नजर आएंगे।

एक्टर ने अपने ब्लॉग पर शो के सेट से कुछ फोटोज शेयर करते हुए बताया कि वो सुबह 9 से 5 इस शो की नॉन-स्टॉप शूटिंग कर रहे है। इस दौरान वो अपना लंच भी कार में ही कर रहे हैं। अमिताभ ने लिखा- ‘निकले थे काम पे अपनी गाड़ी से, रूप स्वरूप हुआ लोगों की जिम्मेदारी से। खेल होने जा रहा है नये सीजन का, स्नेह प्यार बना रहे EF परिवार का।’ वर्कफ्रंट पर अमिताभ की अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से अमिताभ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया है। 1 मिनट के इस टीजर में अमिताभ, गुरू द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा के किरदार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में अमिताभ के अलावा प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह कई भाषाओं में इस साल 9 मई को रिलीज होने वाली थी पर इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)