• Mon. Feb 2nd, 2026

बांदा में सपा,बसपा,कांग्रेस को बड़ा झटका,लोकसभा चुनाव के पहले सैंकड़ों लोगों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा

ByIcndesk

Feb 13, 2024 #Assembly, #BJP, #Congress
Report By : Ranu Anwar Raza Banda (UP)
बांदा के बबेरू में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बबेरू विधानसभा मिलन सदस्यता समारोह का आयोजन किया है। जिसमें अन्य राजनीतिक पार्टियों से 725 लोगों ने भाजपा की सदस्यता लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले दल बदलने का खेल शुरू हो गया है अभी कार्यकर्ताओं ने दल बदलने शुरू किया है तो आने वाले दिनों में बड़े नेता भी दल बदलते हुए नजर आ सकते हैं।

बबेरू कस्बे के एक मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बबेरू विधानसभा मिलन सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल रहे। विधानसभा मिलन सदस्यता समारोह में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी,कांग्रेस पार्टी व व्यापारियों सहित 725 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की नई सदस्यता लिया है। जिसमें ग्राम प्रधान भी शामिल है, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभी नई सदस्यता लिए हुए लोगों को भाजपा में शामिल होने पर फूल माला पहनकर स्वागत किया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने बताया कि, नरेंद्र मोदी जी एवं योगी आदित्य नाथ जी के कार्यों से खुश होकर समाजवादी पार्टी कांग्रेस पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के भारी संख्या में लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता समारोह में 725 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी और मजबूत हो रही है, क्योंकि भाजपा की सरकार के कार्यों से लोग काफी प्रभावित है। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, डीसीडीफ अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा ,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह,पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, रावेंद्र गर्ग कार्यक्रम के संयोजक विष्णु प्रताप सिंह, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग इस कार्यक्रम पर मौजूद रहे।

By Icndesk