• Mon. Feb 2nd, 2026

नोएडा: किसान समस्याओं पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) का बड़ा आंदोलन जल्द

बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मपाल ठेकेदार जी ने की, जबकि संचालन नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया जी ने संभाला। इस दौरान, नोएडा के किसानों की दीर्घकालिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिनके समाधान के लिए बार-बार शिकायत पत्र दिए जाने के बावजूद नोएडा अथॉरिटी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।

प्रमुख चर्चा के विषय और मांगें
बैठक में किसानों की जिन प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई और जिनके शीघ्र निस्तारण की मांग की गई, वे निम्नलिखित हैं:

5 प्रतिशत प्लॉट का आवंटन: 1976 में नोएडा में जमीन अधिग्रहण के बावजूद, अभी तक किसानों को 5 प्रतिशत आवासीय प्लॉट नहीं मिल पाए हैं।

आबादी निस्तारण: आबादी से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

स्थानीय युवाओं को रोजगार: प्राइवेट कंपनियों में स्थानीय लोगों को मिली नौकरियों की संख्या का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए।

उपचार में छूट: प्राइवेट अस्पतालों में स्थानीय निवासियों को उपचार में 50 प्रतिशत छूट मिलनी चाहिए।

मूलभूत सुविधाएँ: नोएडा के सभी गाँवों में रोड, नाली, बिजली और पानी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए
बड़े आंदोलन की चेतावनी
पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो भारतीय किसान यूनियन (भानु) नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ एक विशाल आंदोलन शुरू करेगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया, मनोज चौधरी, प्रेम सिंह भाटी, सुनील अवाना, अजय अधाना, जावेद खान, सोनू अवाना, अनिल अवाना, विजय, रवि मदान, ओमी प्रधान, शहाबुद्दीन खान, महेश, किटी बैसोया, चंद्रपाल, मोहित बैसोया, पवन खारी समेत सैकड़ों किसान और यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )