• Tue. Nov 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: अमेरिका के टैरिफ में कटौती से जिले के व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

अमेरिका द्वारा भारत पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने के फैसले से जिले के उद्योगपतियों और व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत यह कदम मेक इन इंडिया उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देगा, जिससे स्थानीय कारोबारियों को लागत में कमी और बाजार विस्तार का लाभ मिलेगा।

जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में सक्रिय व्यापारियों का मानना है कि यह फैसला निर्यात-आधारित इकाइयों के लिए वरदान साबित होगा। पहले ऊंचे टैरिफ के कारण अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा कठिन हो रही थी, लेकिन अब 7 प्रतिशत की कमी से मुनाफे में इजाफा होगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )