• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: एमसी ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर 1,881 चालान किए

शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम गुरुग्राम ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से एक जनवरी 2026 से अब तक कूड़ा प्रबंधन नहीं करने, पॉलीथिन के उपयोग व प्रतिबंध के दौरान निर्माण कार्य न रोकने समेत कई उल्लंघनों पर कुल 1881 चालान किए हैं। इस कार्रवाई के आधार पर 31,89,500 रुपये का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लगातार जारी है।

नगर निगम की टीम की ओर से पॉलीथिन उपयोग के मामलों में सबसे ज्यादा 1,222 चालान काटे गए और 9,19,000 रुपये की वसूली की गई। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )