• Wed. Feb 11th, 2026

Bihar Political : नीतीश के पाला बदलते ही लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने किया ‘भाव’ पूर्ण ट्वीट…

ByIcndesk

Jan 28, 2024
Report By : ICN Network (Bihar Politics)

बिहार में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचर अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को सौंप दिया। जिसके बाद महागठबंधन की सरकार गिर गई। नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने उनपर निशाना साधते हुए एक कविता के जरिए कटाक्ष करते हुए X पर लिखा कि, ‘तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का, कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरी भावों का.’

तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा कि ‘जब भाव न जागा भावों में, उस भावों का कोई भाव नहीं, ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं, जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में, कहां रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में, बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में, अपनों के भावों का क्या हुआ. ‘तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का, कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरी भावों का.’

By Icndesk