• Thu. Feb 12th, 2026

BJP प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने CM योगी की मौजूदगी में MLC नामांकन पत्र किया दाखिल

ByIcndesk

Jan 18, 2024
Report By : ICN Network (UP NEWS)

यूपी विधान परिषद उप चुनाव में BJP प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने आज बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल रहे।

पिछड़े वर्ग के बड़े नेता है दारा सिंह
दारा सिंह के नाम दाखिल करने को लेकर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि दारा सिंह चौहान पिछड़े वर्ग के बड़े नेता हैं। अब 80 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए वह अपनी भूमिका अदा करेंगे। यहां आपको ये भी बता दें कि नामांकन दाखिल करने से पहले दारा सिंह BJP मुख्यालय पहुंचे थे।

By Icndesk