• Sat. Feb 21st, 2026

लखनऊ में युवा संवाद कार्यक्रम का बीजेपी ने किया आयोजन, पिछड़ा वर्ग ने किया कार्यक्रम,केशव प्रसाद ने कहा हम जीतेंगे 80 सीटे …

Report By : Rashid Arif Lucknow (up)
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को साधने में जुट गई है। इसी क्रम में आज लखनऊ के विश्वेश्वरैया हाल में युवा संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया,भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से कार्यक्रम का किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप , बीजेपी महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे,कार्यक्रम की शुरुआत डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर की,कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई,केशव मौर्य ने आगे कहा उत्तर प्रदेश में युवाओं को योगी सरकार ने योजगार से जोड़ा है 2024 में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट BJP जीतेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज राममय हो गया है अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है विपक्षी पार्टियां पूरी तरह से घबराई हुई है।

By Icndesk