• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: दुल्हन की मां का नकदी और करीब 50 लाख रुपये के कीमती गहनों से भरा पर्स चोरी

ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में हुए शादी समारोह के दौरान चोरों ने दुल्हन की मां का नकदी और करीब 50 लाख रुपये के कीमती गहनों से भरा पर्स चोरी कर लिया। बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना में सूटबू पहने दो युवक पर्स के साथ हॉल से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बृहपस्तिवार को गाजियाबाद के विजय नगर निवासी डॉ. विनय गौतम की बेटी की शादी में बड़ी संख्या में मेहमान आए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार दुल्हन की मां कुसुम गौतम के पास कीमती गहनों और नकदी से भरा पर्स था। रात करीब 12 बजे कुसुम बैंक्वेट हॉल में ही अपने परिचितों से बात कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने अपना पर्स पास रखी मेज पर रख दिया। कुछ समय बाद जब नजर मेज पर पड़ी तो पर्स वहां नहीं था। परिजनों और स्टाफ बैंक्वेट हॉल में काफी देर तक पर्स तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिला।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें सूट-बूट पहने दो युवक पर्स ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता कुसुम की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शादी में मेहमान बनकर आए थे या बाहर से घुसे, इसकी जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )