• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: प्रेम प्रसंग में सड़क किनारे जीजा-साली ने खाया जहर

ByAnkshree

Dec 26, 2025

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर धूममानिकपुर बाइपास के पास प्रेम प्रसंग में जीजा-साली ने जहर खाकर जान दे दी। गाजियाबाद के उजैडा गांव निवासी आशीष और मेरठ के पथौली गांव निवासी उसकी साली अंशिका का आपस में प्रेम संबंध था।

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड के  धूममानिकपुर बाइपास के समीप सड़क के किनारे जीजा साली ने जहर खा लिया । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर युवती की मौत हो गई। युवक की ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में पहुंचने पर मौत हो गई । घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में लगी है। 

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गाजियाबाद जनपद के उजैडा गांव में आशीष 32 परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर पर मेरठ के गांव पथौली निवासी अंशिका 19 आई हुई थी । जो आशीष के रिश्ते में साली लगती है। दोनों का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था । वह बुधवार को अपने घर से दोनों आगे पीछे निकले थे। वहां से गाजियाबाद आने के बाद दोनों को शाम हो गई।

उसके बाद वह किसी तरह बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड के धूममानिकपुर बाइपास पर पहुंचे। वहां पर किसी बात को लेकर दोनों की अनबन हो गई। और दोनों ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद सड़क के किनारे बेहोश होकर गिर गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में बादलपुर स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर युवती की मौत हो गई। तथा युवक को हालत बिगड़ने पर ग्रेटर नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी।

सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों द्वारा कार्रवाई न किए जाने को लेकर पुलिस को शिकायत नहीं दी और कार्रवाई न करने का आश्वासन देकर मृतक दोनों के शवों को ले लिया गया। पुलिस ने शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )