Report By : ICN Network (UP Politics)
नई संसद में आज बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। इस बजट में कई घोषणाएं की गई। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। सपा मुखिया ने इसे भाजपा का विदाई बजट करार दिया है।
एक्स पर अखिलेश ने यह लिखा
तंज कसते हुए सपा मुखिया ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है।

