• Wed. Feb 4th, 2026

ग्रेटर नोएडा: सुथ्याना गांव के डूब क्षेत्र में चलाया बुलडोजर, कई को मकान खाली करने का नोटिस

ग्रेटर नोएडा। सदर तहसील की टीम ने शनिवार को सुथ्याना गांव के डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। यहां नए निर्माणों को तोड़कर करीब 13 हेक्टेयर जमीन खाली कराई। इसकी कीमत करीब 70 करोड़ है। कई मकानों में रहने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। उनके मकानों को गिराया जाएगा।

एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत अवैध निर्माण को तोड़ा गया। सुथ्याना गांव के खसरा नंबर चार पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। चेतावनी के बाद भी अवैध निर्माण बंद नहीं किया गया। बुधवार को जिलास्तरीय टीम ने बुलडोजर चलाकर जमीन को खाली कराया है।
उन्होंने बताया कि चाहरदीवारी कर नए मकान बनाए जा रहे थे। करीब 13 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है जिसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 10 हजार करोड़ कीमत की सरकारी जमीन को भी कब्जा मुक्त कराया गया है। कुछ जमीन पर मकान बने हैं जिनमें लोग रह रहे हैं। उनको नोटिस जारी कर खाली कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )