• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सार्वजनिक शौचालय पर बुलडोजर चलाया

मॉडल टाउन गोलचक्कर पर बने सार्वजनिक शौचालय रविवार को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। शौचालय विकास कार्यों मेंं बाधा बन रहा था। यहां पर स्काई वॉक का निर्माण होना है। जगह की समस्या के कारण काम अटका हुआ था।
प्राधिकरण ने इससे पहले सेक्टर-98 में बने सार्वजनिक शौचालय पर भी बुलडोजर चलाया था। उस वक्त भी प्राधिकरण ने विकास कार्यों में बाधा बनने का हवाला दिया था। अधिक आवागमन वाले स्थान पर बने सार्वजनिक शौचालय तोड़े जाने पर लोगों ने सवाल भी खड़े किए। दरअसल, मॉडल टाउन पर जाम की समस्या भी बनी रहती है। गोल चक्कर पार करने में ही बीस से अधिक मिनट तक का समय लग जाता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )