• Thu. Jul 16th, 2026

CBSE Board Exam 2026: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में अब सिर्फ 2 दिन का मिलेगा गैप

सीबीएसई वर्ष 2025-26 से 10वीं बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित करेगा जो फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। परीक्षा के बीच का अंतराल कम कर दिया गया है अब केवल दो दिन का गैप मिलेगा। 10वीं की पहली परीक्षा में सभी छात्रों को शामिल होना अनिवार्य है जबकि दूसरी परीक्षा मई में होगी जिसमें छात्र तीन विषयों का चयन कर सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा (सीबीएसई) द्वारा वर्ष 2025-26 की 10वीं बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। सीबीएसई ने इस बार 10वीं में विद्यार्थियों को परीक्षा के बीच मिलने वाले गैप को भी कम कर दिया है।

नए नियम के अनुसार, 10वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा के बीच में मात्र दो दिन का गैप मिलेगा। इससे पहले 10वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों को एक विषय के बाद तीन से चार दिनों की गैप रहता था

12वीं बोर्ड की परीक्षा में गैप के अंतर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पहले के मुकाबले गैप कम होने से परीक्षा करीब 20 दिनों ही समाप्त हो जाएगी।सीबीएसई बोर्ड के अनुसार, 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मई जारी होता था। 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा मई माह में आयोजित होगी। इसी को लेकर 10वीं की पहली परीक्षा में मिलने वाले गैप को कम किया गया है।

बोर्ड ने कहा है कि 10वीं की पहली परीक्षा में सभी विद्यार्थियों को शामिल होना अनिवार्य है। मई में होने वाले दूसरी परीक्षा में छात्रों को तीन विषयों में ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिसका चयन छात्र खुद करेंगे। 12वीं की परीक्षा भी फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )

Don't Miss

{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}