• Wed. Jul 15th, 2026

फरीदाबाद से नोएडा में नहीं मिलेगा ट्रैफिक जाम

हरियाणा के फरीदाबाद से लेकर नोएडा तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इसके बनने से सिर्फ 15-20 मिनट के अंदर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा. इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 31 किमी होगी, जिसका निर्माण कार्य साल 2023 में ही शुरू हो गया था. जानते हैं ये एक्सप्रेसवे कब तक बनकर तैयार होगा

…दिल्ली और फरीदाबाद से आप नोएडा के लिए जब भी ट्रैवल करते हैं तो कहीं न कहीं जाम में जरूर फंसते हैं. ये रूट है भी ऐसा कि यहां ट्रैफिक मिलता जरूर है. इस जाम से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है. दरअसल, एक अहम एक्सप्रेसवे का निर्माण अभी जारी है. जब यह एक्सप्रेसवे बन जाएगा तो 31KM तक आपको कहीं भी ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की लंबाई 31 किलोमीटर है, जो 6 लेन का होगा. इसका निर्माण फरीदाबाद सेक्टर-65 से लेकर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक किया जा रहा है. इसके साथ ही यह वेस्ट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के डीएनडी-केएमपी स्पर से शुरू होगा, जो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को पार करने के बाद नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल पर खत्म होगा. इस एक्सप्रेसवे का काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा किया जा रहा है.

कितना काम हो चुका पूरा?

इस एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का काम काफी धीमी गति से चल रहा है. जबकि, यूपी में इस का काम तेजी से हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेवर एक्सप्रेसवे का काम शुरू हुए दो साल हो चुके हैं. एक्सप्रेसवे को पूरा करने की तारीख 21 जून 2025 बताई गई थी. हालांकि, यह तारीख काफी वक्त पहले ही निकल चुकी है. अभी भी एक्सप्रेसवे का बहुत सा काम होना बाकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन तक इस एक्सप्रेसवे का काम भी रोकना पड़ा था. अभी भी काफी जगह पर हरियाणा सेक्शन में काम भी शुरू नहीं हो पाया है. अब साल 2026 के आखिरी तक इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने की संभावना जताई जा रही है.

15 से 20 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा

इसकी कुल लागत करीब 2,400 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है. इस एक्सप्रेसवे के बनने से नोएडा और फरीदाबाद के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी. अभी के समय में फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट जाने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगता है. बाद में सिर्फ 15 से 20 मिनट में नोएडा से फरीदाबाद पहुंचा जा सकेगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद इन शहरों के सफर करने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )

Don't Miss

{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}