पूरी रात कई चेकपॉइंट्स पर ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किए गए। ट्रैफिक पुलिस की टीमें समय-समय पर अपनी लोकेशन बदलती रहीं, ताकि वाहन चालक जांच से बच न सकें। इस रणनीति का मकसद नशे में वाहन चलाने पर प्रभावी रोक लगाना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था। कानून-व्यवस्था के लिए 20,000 पुलिसकर्मी तैनात
ट्रैफिक जांच के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 20,000 पुलिसकर्मियों को मैदान में उतारा। नए साल के जश्न के दौरान भीड़ की आवाजाही पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्षों के बीच रियल-टाइम समन्वय रखा गया।

