• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: बिजली की किल्लत की वजह से शहरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है

बिजली की किल्लत की वजह से शहरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी घंटों बिजली कटौती की वजह से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। शिकायत करने के बाद भी विद्युुत निगम की टीम नहीं पहुंची। करोड़ों खर्च करने के बाद भी विद्युत निगम के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। नो पावर कट जोन में भी चार से छह घंटे की कटौती हो रही है। शुक्रवार को सेक्टर 55 में सुबह चार घंटे बिजली नहीं रही।

ऐसे में पेयजल का संकट बन गया। सेक्टर-49 में पांच घंटे दोपहर के समय बिजली गुल रही। सेक्टर-12 में भी शाम के समय बिजली कटौती ने जीना मुहाल कर दिया। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि विद्युत व्यवस्था बेहतर करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिन जगहों पर दिक्कतें हैं, वहां टीम पहुंचकर काम करती है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )