• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

SIR को लेकर तेजस्वी यादव पर भड़के CM नीतीश कुमार

बिहार विधानसभा में तीसरे दिन भी इस मसले पर विपक्ष का जोरदार हंगामा हुआ। बिहार में वोटर लिस्ट के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान चल रहा है। इसे लेकर बुधवार (23 जुलाई) को बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिला।

बिहार में एसआइआर के खिलाफ विपक्ष के आक्रामक तेवर कम होते नहीं दिख रहे। बिहार विधानसभा में तीसरे दिन भी इस मसले पर विपक्ष का जोरदार हंगामा हुआ। बिहार में वोटर लिस्ट के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान चल रहा है। इसे लेकर बुधवार (23 जुलाई) को बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिला।

नीतीश कुमार: तुम बच्चे हो अभी कुछ नहीं जानते। हमने तुम्हारे माता-पिता का समय भी देखा है।

तेजस्वी यादव: चाचा जी, आप सम्मानीय हैं, हमें आपसे कुछ नहीं कहना है।नीतीश कुमार: कहोगे भी कैसे, लोगों को आज भी ‘जंगलराज’ के दिन याद हैं।

तेजस्वी यादव: आप आरोप लगाते हैं। लेकिन ये नहीं देख रहे कि आपकी सरकार में क्या हो रहा है। आए दिन हत्याएं, लूट, दुष्कर्म जैसे अपराध हो रहे हैं।

नीतीश कुमार : हमलोगों ने मुस्लिमों और महिलाओं के लिए कितना ज्यादा कि ये तुम भी जानते हो तुम्हारी मां महिला होते हुए महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।नीतीश कुमार: अपने कार्यकाल में हुई शिक्षकों की नियुक्ति की चर्चा भी की।

तेजस्वी यादव : उस समय तो हम लोगों की सरकार थी चाचाजी।

नीतीश कुमार: चुटकी लेते हुए कहा कि यह लोग भाग रहे हैं, क्योंकि इन लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )