• Thu. Jul 16th, 2026

CM योगी ने यूपी में तीन जनसभा की,बोले सपा – कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा घुसी है…

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर, बस्ती और संतकबीरनगर में जनसभाओं को संबोधित किया। बलरामपुर में उन्होंने कहा- सपा और कांग्रेस के नेताओं के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। सरकार बनने पर इंडी गठबंधन के लोग विरासत टैक्स के रूप में औरंगजेब का जजिया कर लोगों से वसूलेंगे।

विरासत टैक्स लेकर पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांट देंगे। आपको सावधान रहना होगा। देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनाकर विरोधियों को जवाब देना है। औरंगजेब ने सत्ता के लिए अपने भाई की हत्या कर दी थी और बाप को जेल में डाल दिया था। औरंगजेब ने ही अयोध्या में राम मंदिर, काशी में विश्वनाथ मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर तोड़ने का काम किया।
सीएम ने कहा- आज पूरे देश की जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। राम विरोधी सपा और कांग्रेस पार्टी अब देश और गरीबों का विरोध कर रही है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। हमने ऐसे भारत का निर्माण किया, जो किसी को छेड़ता नहीं। अगर कोई उसे छेड़ता है, तो उसको छोड़ता भी नहीं।

सपा की सरकार के समय देश के सबसे पिछड़े जनपदों में बलरामपुर माना जाता था। आज बलरामपुर जैसे पिछड़े जिले में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। धीरे-धीरे बलरामपुर भी देश के अग्रणी जनपदों में शामिल हो रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी की विकास की गाथा है।

भाजपा थारू जनजाति लोगों के उत्थान में लगी भाजपा सम्मान, सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण के साथ थारू जनजाति लोगों के उत्थान में भी लगी है। जिले की थारू संस्कृति को बचाने के लिए म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। पहले गोरखपुर से देवीपाटन तुलसीपुर आने में 6 घंटे और गोंडा से आने में 4 घंटे लगते थे। अच्छी सड़कें बनने से अब सिर्फ ढाई घंटे में गोरखपुर से और 45 मिनट में गोंडा से देवीपाटन मंदिर लोग पहुंच रहे।

योगी ने कहा- देश में भाजपा की सरकार ने 10 सालों में हाईवे, एक्सप्रेस-वे, सड़कों और पुलों का जाल बिछाया। हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी जा रही। 10 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस दी गई। 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा। 4 करोड़ गरीबों को मकान दिया गया।

बस्ती में सीएम योगी ने कहा- अभी एक माफिया मरा है। मातम मानने के लिए समाजवादी पार्टी के लोग वहां गए थे। कांग्रेस-सपा का जो गठबंधन है, यह भारत की सुरक्षा के साथ आपकी प्रॉपर्टी में सेंधमारी लगाने की तैयारी कर चुका है। ये अनुसूचित जाति पिछड़ी जाति का हिस्सा काट करके मुसलमानों को देने वाले हैं। ये विरासत टैक्स की बात कर रहे। योगी ने यहां भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में जनसभा की।

संतकबीरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- समाजवादी पार्टी के लोग राम भक्तों पर गोली चलाते थे। आज अयोध्या में राम भक्तों पर फूल बरसाए जा रहे हैं। अयोध्या को एक फिर से त्रेता युग का गौरव दिलाने का काम कर दिया गया है। जिन आतंकवादियों ने राम मंदिर पर आतंकी हमला किया था, इन्होंने उनके मुकदमों को वापस लेने का काम किया था। 500 साल का इंतजार खत्म हुआ, राम मंदिर बना। आज रामलला भव्य राम मंदिर में विराजमान हैं।

सीएम ने कहा- 4 करोड़ गरीबों के मकान बन गए हैं। तीसरी बार सरकार बनने पर 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को 5 लाख रुपए की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। देशद्रोहियों को वोट देने की जरूरत नहीं है। संतकबीरनगर लोकसभा सीट से NDA ने प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया है। यहां 25 मई को मतदान होना है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)

आप थके हुए हैं पर आपका दिमाग जगा हुआ क्यों है
पॉवरिका ने SECI से ₹3.85/यूनिट टैरिफ पर 100 मेगावाट की पवन परियोजना बोली जीती
{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}