• Wed. Feb 4th, 2026

गौतमबुद्ध नगर को CM योगी देंगे 900 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा, माइक्रोसॉफ्ट कैंपस की नींव रखेंगे UP CM योगी आदित्यनाथ…

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर को योगी 900 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा, कई कंपनियों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे यूपी सीएम,महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भी लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे,एक्सपो मार्ट में कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, करीब 5:30 बजे तक रहेंगे सीएम योगी, पुलिस प्रशासन ने तैयारियां की पूरी, जनसभा मंच को भी सजाया।

गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम योगी

सुबह 11:00 बजे – माइक्रोसॉफ्ट सीफ़ी डेटा सेंटर का उद्घाटन

सुबह 11:35 बजे – माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के भूमि पूजन का कार्यक्रम

दोपहर 2:30 बजे – महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण

₹1,467 करोड़ की 97 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

₹617 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण (14 इकाइयों को)

दोपहर 2:45 बजे – ग्रेटर नोएडा (जरचा) में जनसभा

शाम 4:10 बजे – 5 गीगावाट इंटीग्रेटेड सोलर यूनिट का शिलान्यास

शाम 5:00 बजे – नोएडा से दिल्ली के लिए रवाना

शाम 5:30 बजे – यूपी सदन, त्रिवेणी पहुंचेंगे

बीजेपी नेतृत्व के साथ बैठक, यूपी बीजेपी अध्यक्ष के नाम पर चर्चा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की और इसके अलावा सुरक्षा केसख्त इंतजाम भी किए गए हैं। करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)