इंदिरापुरम ज्ञानखंड के निवासी राजीव बत्रा सहित अन्य निवासी शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम के ज्ञानखंड प्रथम में एक बिल्डर ने बहुमंजिला आवासीय भवन का निर्माण कराया था। बिल्डर ने इसके लिए रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड के पास भूखंड गिरवी रखकर लोन लिया था। बाद में ऑथम इन्वेस्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने लोन और मार्गेज कब्जे में ले लिया था। उस जमीन पर 25 फ्लैट खरीदारों ने लोन लेकर फ्लैट खरीद लिया था और वर्ष 2016 से निवास कर रहे हैं। अब अचानक ऑथम कंपनी की तरफ से पजेशन का नोटिस चस्पा कर दिया गया है जिससे वहां के निवासी परेशान हैं। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर भी कराई है। तीनों तहसीलों में आईं 189 शिकायतें मौके पर 13 का हुआ निस्तारण
गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में कुल 189 शिकायतें आईं जिसमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में सुनवाई हुई वहीं मोदीनगर में एसडीएम अजीत सिंह ने शिकायतें सुनी। लोनी तहसील में एसडीएम अजीत सिंह की अध्यक्षता में सुनवाई हुई।
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 35 शिकायतें आईं जिसमें से मौके पर छह का निस्तारण किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी विकास कश्यप, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं में 90 शिकायतें मिलीं जिसमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। लोनी तहसील में कुल 64 शिकायतें रहीं जिसमें से चार शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ

