• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-बाँदा में कांग्रेस नेता प्रदुमय दुबे ने भाजपा की जीत पर किया पलटवार,भाजपा ने पूर्णतया सत्ता का दुरुपयोग करके पाई सत्ता

यूपी के बाँदा ज़िले के कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष प्रद्युम्या ने पांच राज्यो के आए चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस परेशान है साथ ही जिला अध्यक्ष का मानना है कि भाजपा ने पूर्णतया सत्ता का दुरुपयोग करके सत्ता हासिल की है ऐसे में भाजपा का तीन राज्यो में जीतना कांग्रेस के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है।

हाल ही में पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव हुए जिसका परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया जिसका परिणाम यह निकला कि भाजपा ने तीन राज्यों में भारी जीत हासिल की जबकि कई राज्यों में कांग्रेस की जीत के अनुमान लगाए जा रहे थे इस पर बांदा जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष से कांग्रेस की करारी हार पर सवाल किया जिस पर उन्होंने भाजपा पर सत्ता का दुर्प्रयोग कर जीत हासिल करने की बात कही है।
आपको बता दे की तीन राज्यों में विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर जिलाध्यक्ष प्रदुम्य दुबे ने कहा की भाजपा सत्ता का दुर्प्रयोग कर रही है ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर विपक्षियों को परेशान करने का कार्य कर रही है जिसका चुनावों में भारी असर पड़ रहा है। सत्ता पाने के लिए उन्होंने साम दाम दण्ड भेद और छल का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा भाजपा ने धन वितरण का भी कार्य किया है। उन्होंने कहा हम अपनी हार पर मंथन करेंगे और जो गलतियां हुई है उन्हे सुधारकर फिर मैदान में उतरेंगे और लड़ेंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)