• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.570 किलोमीटर लंबे चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण जारी

दिल्ली के मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.570 किलोमीटर लंबे चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण जारी है। पिलर पर पियर कैप रखे जाने की शुरुआत हो गई है। अब वैसे पिलर का निर्माण होना है, जो सड़क किनारे रैंप या एलिवेटेड रोड के लिए बनने हैं। ट्रैफिक के लिहाज से उद्योग मार्ग के बीच पिलर का निर्माण होगा। सेतु निगम ने यहां पर पिलर निर्माण के लिए शाहदरा नाले पर बने दोनों पुल के बीच में खुदाई शुरू करवा दी है। निर्माण ऊपर पहुंचने पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा। फिर गर्डर रखने के समय भी उद्योग मार्ग का ट्रैफिक रोक कर दूसरे रास्तों से गुजारा जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि 892.75 करोड़ रुपये से बन रहे 6 लेन एलिवेटेड रोड का 54 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दिसंबर 2027 तक इसे यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। एलिवेटेड रोड के लिए 296 पिलर बनाए जाने हैं, जिनमें से 280 बन चुके हैं। नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि परियोजना काम काम तेजी से चल रहा है। निर्धारित समय से निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )