• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: एनएचआई की सलाहकार एजेंसी ने दोनों शहरों का मास्टर प्लान मांगा 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच प्रस्तावित नए एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) तय कर रहा है। इसके लिए एनएचआई की सलाहकार एजेंसी ने दोनों शहरों का मास्टर प्लान मांगा है। अब तक इस परियोजना की रिपोर्ट केवल गूगल और सैटेलाइट इमेज के आधार पर तैयार की गई थी, लेकिन अब जमीनी हकीकत, उपलब्ध भूमि और सेक्टर्स को चिह्नित कर वास्तविक रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
इस नए एक्सप्रेस-वे को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की भी योजना है। इसके लिए मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे चिल्ला एलिवेटेड रोड की डीपीआर का अध्ययन किया जाएगा। प्राधिकरण पहले ही चिल्ला एलिवेटेड रोड में सेक्टर-38 से सेक्टर-94 तक एक और एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव तैयार कर चुका है। एनएचआई की सलाहकार एजेंसी नए एक्सप्रेस-वे का डिजाइन और एलाइनमेंट नोएडा के सेक्टर-94 से लेकर ग्रेटर नोएडा के चाई-4 सेक्टर के सामने यमुना एक्सप्रेस-वे तक बना रही है। करीब 31 किलोमीटर लंबा यह पूरा एक्सप्रेस-वे एलिवेटेड प्रस्तावित है। नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एनएचआई द्वारा मांगा गया मास्टर प्लान और चिल्ला एलिवेटेड रोड की डीपीआर उपलब्ध करा दी गई है। एजेंसी द्वारा फाइनल रिपोर्ट तैयार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए दोबारा बैठक की जाएगी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )