• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गौतम बुद्ध नगर: विद्युत सप्लाई से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

बिजली गुल हो गई हो, मीटर तेज चल रहा हो या विद्युत सप्लाई से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने रविवार को जिले में हाईटेक हेल्पलाइन सुविधा शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ता निगम की ओर से जारी क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे गूगल फॉर्म पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग को सूचना भेज दी जाएगी। समाधान के बाद उपभोक्ता को ई-मेल पर जवाब मिलेगा। इससे बार-बार कार्यालय या हेल्पलाइन पर संपर्क करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने प्रदेश में पहली बार गौतमबुद्ध नगर में क्यूआर कोड आधारित हेल्पलाइन सुविधा शुरू की है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए की जा रही इस पहल के तहत बिजली बिल, मीटर खराब होने, नए कनेक्शन, लो वोल्टेज, बिजली कटौती, मीटर की एमआरआई और लाइन संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। विद्युत निगम का दावा है कि इससे दर्ज शिकायत का फॉलोअप लेने में भी परेशानी नहीं होगी। नई व्यवस्था की निगरानी अधिकारी स्तर से होगी। इसमें शिकायत के समाधान के बाद ई-मेल से जानकारी भी दी जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )