केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा में मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम का उद्घाटन किया।
गुजरात के बाद अब दिल्ली में देश का दूसरा बैरियर-लेस (बिना बैरियर वाला) टोल शुरू हो गया है। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) पर ‘मल्टी-लेन फ्री फ्लो’ (MLFF) तकनीक से लैस टोल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा भारत का दूसरा ऐसा टोल बन गया है जहां गाड़ियों को रुकने की जरूरत नहीं होगी।