• Wed. Feb 4th, 2026

उत्तर प्रदेश के सरकारी भवनों में गोबर से बने पेंट का उपयोग अनिवार्य

Report By : ICN Network

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी सरकारी भवनों में पारंपरिक पेंट के स्थान पर गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का उपयोग अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि गोबर आधारित पेंट के उत्पादन को बढ़ाया जाए और इसके लिए आवश्यक संयंत्रों की संख्या में वृद्धि की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोबर से बने उत्पादों का निर्माण और विपणन तेजी से किया जाए।

साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जिन गरीब परिवारों के पास दूध देने वाले पशु नहीं हैं, उन्हें मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत गाय उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे दूध उत्पादन से अपनी आय बढ़ा सकें और अपने परिवार का पोषण स्तर सुधार सकें।

यह पहल न केवल पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सकेगा और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायता मिलेगी।


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)