• Fri. Sep 18th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: बगैर फिटनेस और परमिट के दौड़ने वाले वाहनों पर शिकंजा

बगैर फिटनेस और परमिट के दौड़ने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। ऐसे वाहनों पर अब कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने इसके लिए अभियान भी शुरू किया है। सड़कों पर चलते मिलने पर इन वाहनों को सीज भी किया जा रहा है। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि बीते माह सभी वाहन मालिकाें को नोटिस जारी किए गए थे ताकि वे दोबारा फिटनेस जांच और परमिट करा लें। कुछ वाहन मालिकों ने तो गंभीरता के साथ परमिट और फिटनेस का कार्य करा लिया लेकिन अब भी काफी वाहन ऐसे हैं जो अधूरे मानकोंं के साथ दाैड़ रहे हैं। नोटिस जारी करने के बाद जिन वाहनों का परमिट और फिटनेस जांच नहीं हुई उनपर अब कार्रवाई की जाएगी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )