• Sun. Aug 9th, 2026

नोएडा: डीसीपी का तबादला, तीन एडीसीपी भी बदले

नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद को मुरादाबाद पीटीएस के डीआईजी बनाया गया है। शासन ने शुक्रवार को आदेश जारी किए।

यमुना प्रसाद को पिछले महीने ही डीआईजी रैंक की पदोन्नति मिली थी। वहीं पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को तीन एडीसीपी के कार्यक्षेत्र भी बदल दिए। एडीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह नोएडा जोन की एडीसीपी, राजेंद्र कुमार गौतम एडीसीपी सेंट्रल नोएडा और संतोष कुमार एडीसीपी मुख्यालय और ट्रैफिक का पदभार संभालेंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )