• Wed. Nov 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: अशोक विहार में अवैध झुग्गियों पर चला डीडीए का बुलडोजर, चार दिनों तक चलेगी कार्रवाई

Report By : ICN Network

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अशोक विहार इलाके में अवैध झुग्गियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर अभियान शुरू किया, जिसके तहत कई झुग्गियां हटाई गईं।

डीडीए अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आगामी चार दिनों तक चलेगा। जिन झुग्गियों को हटाया जा रहा है, वे लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी थीं। इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए पहले से ही नोटिस जारी किया गया था।

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि किसी भी विरोध या अव्यवस्था से निपटा जा सके। स्थानीय लोगों में कार्रवाई को लेकर हलचल देखी गई, वहीं डीडीए का कहना है कि यह कदम शहर की योजना बद्ध विकास प्रक्रिया के तहत उठाया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)