• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

महाराष्ट्र में आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों की मानधन राशि होगी दोगुनी

Report By : ICN Network

महाराष्ट्र सरकार ने 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब तक जिन्हें ₹10,000 प्रति माह की मानधन राशि मिलती थी, उन्हें अब ₹20,000 हर महीने दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। यह निर्णय उन सभी लोगों को सम्मान देने के लिए है, जिन्होंने इमरजेंसी के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए जेल की सजा भुगती थी।

राज्य सरकार ने बताया कि यह फैसला जल्द ही लागू किया जाएगा और संबंधित लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकार का मानना है कि इन लोगों का योगदान आज के लोकतंत्र की नींव है, और उन्हें आर्थिक रूप से सम्मान देना एक नैतिक जिम्मेदारी है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)